बारिश के मजे लेना हो तो करो तवा डैम की सैर नर्मदापुरम जिले में स्थित तवा डैम बारिश के दिनों में सैलानियों का फेवरेट पिकनिक स्पॉट बन जाता है मानसून में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां कुदरती नजारों और रोमांच का अनुभव लेने पहुंचते हैं बांध के चारों और फैली हरियाली और दूर-दूर तक दिखता अथाह पानी लोगों को खास अहसास कराता है मानसून में परिवार के साथ पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं बारिश के दिनों में जब तवा डैम के गेट खोले जाते हैं तो पर्यटकों का उत्साह दोगुना हो जाता है तवा डैम के आसपास बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, पर्यटक क्रूज और जलपरी बोट में सैर का मजा ले सकते हैं तवा नदी पर बना यह बांध करीब 225 वर्ग किमी के दायरे में फैला है नर्मदापुरम से इसकी दूरी 47 किमी और इटारसी से 31 किमी है, सड़क मार्ग के जरिए आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं तवा बांध