इंदौर में जानलेवा महाजाम, जाम में फंसी हजारों जिंदगियां इंदौर के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम जानलेवा साबित हो चुका है, लेकिन उसे दूसरे दिन भी नहीं खोला जा सका इंदौर में एसी हाॅल मेें कलेक्टर सहित अन्य अफसर ट्रैफिक सुधार के लिए बैैठक कर रहे थे, उधर जाम में फंसे लोगों की जान जाती रही जाम मेें वीआईपी से लेकर मरीज और शव भी फंसे रहे घंटों तक वाहन टस से मस नहीं हो पा रहे, जिन लोगों को भोपाल की तरफ जाना है। वे अब जाम से बचने के लिए लंबा रास्ता अपना रहे हैं इंदौर देवास के बीच लगे जाम के लिए नागरिक एक महीने से चेता रहे थे, लेकिन न अधिकारी बात करने आए न जिम्मेदार नेताओं ने सड़क पर आने की जहमत उठाई बता दें की इस महाजाम में फंसकर अबतक तीन लोगों की जान चली गई है इंदौर महाजाम