अमर उजाला
Mon, 11 September 2023
भारत पे के पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने इंदौर की स्वच्छता पर विवादित टिप्पणी की है.
एक कार्यक्रम में शामिल होने आये अशनीर ग्रोवर ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद रखा है.
अशनीर ने कहा कि दो तीन बार से सुन रहा हूं कि इंदौर सफाई में नंबर वन है, सड़कों से रैपर उठाना सफाई नहीं होती है.
अशनीर ग्रोवर की विवादित टिप्पणी के बाद अब इंदौर वासियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है.
इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने अशनीर ग्रोवर को इस तरह की बात नहीं करना चाहिए थी, ये इंदौर वासियों का अपमान है.
मेयर भार्गव ने कहा कि इस तरह के फ्रॉड लोगों को बुलाने से पहले आयोजकों को सोचना चाहिए.
महापौर ने कहा कि अशनीर के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर भी दर्ज कराएंगे.
शिप्रा नदी में बाढ़, जलमग्न हुआ रामघाट