अमर उजाला
Wed, 4 January 2023
इस साल प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में होगा.
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए इंदौर सज-धजकर तैयार है, शहर के प्रमुख चौराहों को विशेष तौर पर रोशन किया गया है.
आयोजन स्थल के पास के नाले का भी कायाकल्प हो चुका है, नाले के किनारों पर विविध रंग बिखेरे गए हैं.
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (बीसीसी) के पास महापुरुषों की गैलरी तैयार की गई है, जिसमें भारत के महापुरुषों की तस्वीरों को लगाया गया है.
मेहमानों को हेरिटेज वॉक भी कराई जाएगी, उन्हें सर्राफा, राजवाड़ा, 56 दुकान जैसे स्थानों पर ले जाया जाएगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-अलावा दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष और छह से ज्यादा मुख्यमंत्री इसमें शामिल होंगे.
कश्मीर बन गया राजस्थान, देखें तस्वीरें