पीएम मोदी ने चखे मालवा के स्वादिष्ट व्यंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए इस दौरान पीएम मोदी ने मालवा के कई व्यंजनों का स्वाद लिया प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 140 एनआरआई के साथ लंच किया, उनके लंच में ये व्यंजन शामिल थे. मालवा के प्रसिद्ध व्यंजनों में शामिल 'भुट्टे की कीस' पीएम के लंच में शामिल थी डीप फ्राइड गराड़ू और मसालों के मिश्रण से बने रतलामी गराड़ू का स्वाद भी पीएम मोदी ने लिया. चुकंदर, तिल और सूरजमुखी के बीजों से बने नचनी क्रेकर्स भी पीएम के लंच का खास हिस्सा बनें. सेव खमणी एक गुजराती फास्ट फूड है, इसलिए इसे भी पीएम मोदी के लंच में विशेष तौर से शामिल किया गया था मालवा में तीज त्यौहार पर दही चंदिया विशेष रूप से बनाई जाने वाली डिश है, पीएम मोदी ने इंदौर में इसे लंच में खाया. मालवा के व्यंजन