अमर उजाला
Mon, 12 June 2023
इंदौर के अमोल वाधवानी की शादी खातीवाला टैंक निवासी डिम्पल से 10 जून को हुई. शादी में दूल्हा और बराती साइकिल से पहुंचे थे, जिसके बाद दूल्हे की वाह-वाही हो रही है.
अमोल फिटनेस प्रेमी हैं और वे इस बरात से शहर में फिटनेस का संदेश देना चाहते थे। इसलिए उन्हें यह आइडिया आया।
यह ग्रुप साइकिलिंग की यात्रा 9 जून की अल सुबह 6 बजे निकाली गई। बरात दुल्हन के घर पहुंची जहां सभी का स्वागत सत्कार किया गया।
दुल्हन डिंपल को भी यह आइडिया बहुत पसंद आया और वह भी बरातियों को इस तरह आता देख खुशी से झूम उठीं।
बारात में शहर के कई फिटनेस प्रेमी, डाक्टर, बिजनेसमैन शामिल हुए। कुल 80 से अधिक बरातियों ने खूब धूम मचाई।
अनमोल और डिंपल की यह शादी सभी जगह चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग इसी तरह शादी करने की बात कह रहे हैं।
बुर्के में महिला ने ली बीयर, शख्स ने पूछा- क्या मजबूरी है तो युवती बोली बीयर ही तो ली