अमर उजाला
Sun, 1 October 2023
शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर मेट्रो को ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया और ट्रेन से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन भी किया.
इंदौर में मेट्रो ट्रेन के 28 स्टेशन होंगे, सात स्टेशन भूमिगत होंगे, जबकि 21 स्टेशन एलिवेटेड होंगे.
इंदौर में पहले चरण में 31 किलोमीटर का रूट होगा. मेट्रो की यलो लाइन तैयार होगी.
मेट्रो 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी. कोच की लंबाई 22 मीटर है. हर पांच मिनिट में स्टेशन पर मेट्रो मिल सकेगी.
कोच में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगेंगे. कोच के बाहर के हिस्से को भी कैमरे कवर करेंगे. एक कोच में 300 यात्री सफर कर सकेंगे.
32 सीढ़ियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन, यहां देखें नई तस्वीरें