अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी का राम मंदिर पर बयान आया है.
हाल ही में वे मध्यप्रदेश के हरदा जिले में नानी बाई का मायरों पर सत्संग सुनाने आई थीं.
हरदा में जया किशोरी ने राम मंदिर को लेकर कहा कि पहले रामलला टेंट में थे अब मंदिर में विराजित हैं.
जया किशोरी ने कहा कि राम मंदिर के पट खुलने वाले हैं और जनता को दर्शन का सौभाग्य मिलने वाला है.
बता दें, कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कथा कार्यक्रम का आयोजन किया था.
इसी आयोजन में सत्संग सुनाने के लिए जया किशोरी दूसरी बार हरदा आई थीं.
सुपर वीकेंड पर 'फुल' हुआ उत्तराखंड, होटल भी पैक, जाम से सैलानी हलकान