मध्यप्रदेश का बनारस है ये खूबसूरत शहर

अमर उजाला

Tue, 10 September 2024

Image Credit : अमर उजाला

अगर आप पर्यटन के साथ धार्मिक धरोहरों को जानने, देखने का शौक रखते हैं तो आपको महेश्वर बेहद पसंद आएगा, महेश्वर का पूर्व नाम महिष्मति है

Image Credit : अमर उजाला
नौका विहार के लिए सुंदर नौकाएं हैं, स्वच्छ और पवित्र नर्मदा नदी है, स्नान के लिए सुंदर व्यवस्थित घाटों की शृंखला है, अनेकानेक शिवालय और मंदिरों की शृंखला के कारण ही महेश्वर को गुप्तकाशी भी कहा जाता है
Image Credit : अमर उजाला
ऐतिहासिक ज्ञान देने के लिए देवी अहिल्या का राजवाड़ा है, दो वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षा देने वाला 500 फीट ऊंचा किला है, महेश्वर का अपना पौराणिक महत्व है
Image Credit : अमर उजाला
सहस्त्रार्जुन से लेकर मंडन मिश्र और आदि शंकराचार्य के शास्त्रार्थ की दास्तां है, महेश्वर वायु पुराण नर्मदा पुराण स्कंद पुराण इत्यादि में वर्णित महिष्मति नगरी आज आज का महेश्वर है
Image Credit : अमर उजाला
शांति, खूबसूरती, परंपरा, कला और आस्था को समेटे, नर्मदा नदी के चौड़े पाट पर बसा महेश्वर न केवल पर्यटन बल्कि धार्मिक महत्ता वाला नगर है, यहां शिव मंदिरों की विशाल शृंखला के कारण इसे गुप्त काशी भी कहा जाता है
Image Credit : अमर उजाला
नर्मदा नदी के किनारे पत्थरों से बना विशाल किला पुरातत्व प्रेमियों को अपने स्थापत्य कला से आकर्षित करता है, किले में की गई कारीगरी कलाकारों को लुभाती है और प्रकृति प्रेमियों को नदी का विशाल रूप और दूर तक नजर आती हरियाली लुभाती है
Image Credit : अमर उजाला
धर्म में रूचि रखने वालों को यहां के दिव्य मंदिर आकर्षित करते हैं, यहां स्थित राज राजेश्वर मंदिर में 11 अखंड दीप जल रहे हैं, मान्यता है कि यह दीप पुरातनकाल से जल रहे हैं, महेश्वर अपनी बुनकारी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है
Image Credit : अमर उजाला
अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में बुनकरों को यहां बसाया और उस वक्त बुनकारी की जो शैली यहां विकसित हुई उसे महेश्वरी नाम दिया गया, आज भी यहां महेश्वरी बुनकारी को देखा जा सकता है
Image Credit : अमर उजाला
महेश्वर की गलियों और किले में कई फिल्मों की शूटिंग हुई और नदी किनारे बना घाट बनारस के घाट की याद दिलाता है, इंदौर से महेश्वर सड़क मार्ग से ही जाया जा सकता है
Image Credit : अमर उजाला

ऐसा मंदिर जहां भगवान गणेश सुनते हैं मोहब्बत की अर्जियां

अमर उजाला
Read Now