अमर उजाला
Tue, 18 July 2023
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक चिंताजनक खबर सामने आई है.
कूनो के तीन चीतों ओबान, फ्रेडी और एल्टन के गले में गहरे घाव पाए गए हैं, जिनमें कीड़े पड़ गए हैं.
चीतों के गले में लगी कॉलर आईडी से घाव के होने की आशंका जताई जा रही है.
ये खुलासा होने के बाद अब चीतों को ट्रेकुलाइज कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है.
जल्द ही साउथ अफ्रीका से चीतों का परीक्षण करने के लिए एक टीम कूनो नेशनल पार्क पहुंचने वाली है.
चीतों में संक्रमण पाए जाने के बाद अब एक चीते को छोड़कर बाकी सभी चीतों को जंगल से वापस बाड़े में लाया गया है.
बता दें, बीते दिनों एक मेल चीते सूरज की मौत हो गई थी, जांच में सूरज के गले में घाव और उसमें कीड़े पाए गए थे.
बीते करीब चार महीने में कूनो नेशनल पार्क में पांच व्यस्क चीते और तीन शावकों की मौत हो चुकी है.
यहां महादेव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने दी थी अपने नौ सिरों की आहुति