Damoh: तीन माह तक जल समाधि में रहता है, महादेव का यह शिवलिंग

अमर उजाला

Sat, 2 August 2025

Image Credit : Amar ujala
दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर दमोह-पन्ना मार्ग पर गैसाबाद के समीप व्यारमा नदी के बीचों-बीच विराजे हैं, जलखंडेश्वर महादेव 

 
Image Credit : Amar ujala
 स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का मानना है कि शिवलिंग का आकार समय के साथ-साथ स्वतः बढ़ता जा रहा है, जो इसे और भी अद्भुत और आस्था का केंद्र बनाता है
Image Credit : Amar ujala
यह शिवलिंग दमोह और पन्ना जिले की सीमा पर स्थित है। इसलिए दोनों जिलों के श्रद्धालु यहां पूजन अर्चन के लिए पहुंचते हैं
Image Credit : Amar ujala
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान जलखंडेश्वर के दर्शन और पूजन के लिए यहां आते हैं
Image Credit : Amar ujala
बारिश के दिनों में जब व्यारमा नदी में बाढ़ आती है, तब भी शिवलिंग यथावत स्थिति में बना रहता है। इस दौरान श्रद्धालु नदी किनारे घाटों से ही पूजा करते हैं। सावन में नदी किनारे से ही पूजन होता है
Image Credit : Amar ujala
यहां हर वर्ष मकर संक्रांति पर दमोह जिले की ओर और होली के समय पन्ना जिले की ओर से मेला आयोजित होता है
Image Credit : Amar ujala

मंडीबामोरा के इस शिव मंदिर में एक लोटा जल से होता है, हजार शिवलिंगों का अभिषेक

Amar ujala
Read Now