राजा की मौत से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, पर्यटक के कैमरे में दिखी सोनम भी
अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
Image Credit : social media
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वारदात से पहले एक पर्यटक के कैमरे में राजा-सोनम की झलक कैद हुई है
Image Credit : social media
शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में राजा और सोनम गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बैग था
Image Credit : social media
वहीं सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढ़ियां चढ़ रही थी, उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था
Image Credit : social media
This browser does not support the video element.
इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियो में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था, जिसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे
Video Credit : social media
सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की तस्वीर खूब वायरल हो रही है
Image Credit : social media
राजा और सोनम जिस पर्यटक के मोबाइल वीडियो में कैद हुए वह पर्यटक देवेंद्र सिंह यूट्यूबर है। बता दें की उनके मोबाइल में 23 मई की सुबह साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच राजा और सोमन कैद हुए थे
Image Credit : social media
संभवत: राजा की यह अंतिम वीडियो है। इस वीडियो के कैद होने के चार घंटे बाद राजा की हत्या कर दी गई थी
Image Credit : social media
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट राजवीर, चार महीने पहले ही बने थे जुड़वां बच्चों के पिता