इंदौर में गिरी बिल्डिंग, दो की मौत, 12 लोग घायल

अमर उजाला

Tue, 23 September 2025

Image Credit : Amar ujala
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रानीपुरा में सोमवार रात एक 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई 
Image Credit : Amar ujala
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया
Image Credit : Amar ujala
पड़ोसियों ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत में कम ही लोग मौजूद थे, उनका कहना है कि यदि यह हादसा और देर रात होता, तो जान-माल का नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था
Image Credit : Amar ujala
यह हादसा रानीपुरा के कोष्टी मोहल्ले में जवाहर मार्ग पार्किंग के पास हुआ। सूचना मिलते ही सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं
Image Credit : Amar ujala
बचाव दल ने मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकाला, घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल है
 
Image Credit : Amar ujala
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं और अक्सर प्लास्टर व मलबा गिरता रहता था
Image Credit : Amar ujala
सोमवार को दिनभर हुई तेज बारिश के कारण इमारत और कमजोर हो गई और रात में अचानक ढह गई
Image Credit : Amar ujala
रहवासियों ने बताया कि कई बार इस इमारत को खाली करने की बात भी उठी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया 
Image Credit : Amar ujala

राजस्थान के इस जिले में नौ रूपों में विराजमान हैं मां दुर्गा

Amar ujala
Read Now