इंदौर फिर सबसे साफ शहर, आठ वर्षों से मिल रहा सुपर से ऊपर का खिताब
अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
Image Credit : Amar ujala
इंदौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्वच्छता इंदौर के संस्कारों में शामिल है। आठ वर्षों से लगातार स्वच्छता का परचम इंदौर देशभर में लहरा रहा है
Image Credit : Amar ujala
दस वर्ष पहले इंदौर सफाई में काफी पिछड़ा था। लेकिन वर्ष 2017 में इंदौर की सफाई में गुणात्मक सुधार हुआ और इंदौर पहले नंबर पर आ गया
Image Credit : Amar ujala
स्वच्छता का सफर इंदौर में कुछ इस तरह रहा। जिसमें पहले साल इंदौर खुले में शौच से मुक्त हुआ और पूरे शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्ट होने लगा
Image Credit : Amar ujala
दूसरे साल डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम को वर्ष 2018 में और मजबूत बनाने के प्रयास तेज हुए। गीले कचरे से खाद बनाने के लिए भी शहरवासी प्रेरित हुए
Image Credit : Amar ujala
तीसरे साल में इंदौर सड़कों की सफाई का सिस्टम मजबूती से काम करने लगा। इस साल निगम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड को कचरे के पहाड़ से मुक्त कर वहां गार्डन बनाया
Image Credit : Amar ujala
चौथे साल 2020 में कोरोना लाॅकडाउन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी नहीं हुई, तो वहीं पांचवे वर्ष 2021 में शहर के चौराहों पर पर रंग-बिरंगी पेंटिंग नजर आने लगीं
Image Credit : Amar ujala
छठे साल 2022 में सफाई से कमाई पर जोर रहा, वहीं सातवे साल शहर में कई बड़े आयोजनों के कारण शहर सात वर्षों में सबसे सुंदर नजर आया
Image Credit : Amar ujala
इंदौर में पिछले सात वर्षों में जो सिस्टम तैयार हुआ उसे आठवें वर्ष में बरकरार रखा गया। इस तरह आठवें वर्ष भी इंदौर स्वच्छता लीग में सबसे आगे रहा
Image Credit : Amar ujala
टेलबोन दर्द से परेशान हैं? ये 5 योगासन देंगे चमत्कारी आराम