जानें इंदौर के किन पर्यटक स्थलों पर लगा प्रतिबंध, जाने पर होगा केस दर्ज
अमर उजाला
Sat, 21 June 2025
Image Credit : Amar ujala
मानसून के मौसम के साथ ही इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है
Image Credit : Amar ujala
इन दिनों तिंछा फॉल, पातालपानी, सीतलामाता फॉल, कजलीगढ़, मोहाड़ी फॉल और हत्यारी खो जैसे 100 से अधिक पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के साथ इन खूबसूरत स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजामों की भी कमी है। इसी के मद्देनजर आज कलेक्टर आशीष सिंह ने कई पर्यटक स्थलों पर जाने का प्रतिबंध लगा दिया है
Image Credit : Amar ujala
यह प्रतिबंध तिंछा फॉल, चोरल फॉल, चोरल डेम, सीतलामाता फॉल, कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड, मोहाडी फॉल, रतबी वॉटरफॉल, लोहिया कुण्ड, जूनापानी, चिड़िया भड़क, बामनिया कुण्ड, जोगी भड़क, हत्यारी खो आदि जैसे जलप्रपातों एवं एकांत पर्यटन स्थलों पर लागू होगा
Image Credit : Amar ujala
पिछले एक साल में इन पर्यटन स्थलों पर 15 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी चली गई थी
Image Credit : Amar ujala
डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चेतावनी के बावजूद इन खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ओर तो ओर उस पर केस भी दर्ज किया जाएगा
Image Credit : Amar ujala
राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी शुरू से अब तक, राज के दो रूप आए सामने