इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी गेर के रंग में रंगी लाखों लोगों की भीड़ देशभक्ति, रासलीला और कई अनोखे रंगों से सजी इंदौर की गेर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस है गेर में लठ्ठमार होली और श्री कृष्ण की झांकीयां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं गैर में भगवा रंग छाया हुआ है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग डूबे हुए हैं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रंगपंचमी गेर का खुमार नजर आ रहा है हर हर महादेव से लेकर जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से पूरी गेर गूंज रही है, जिसका अद्भुत नजारा देखने लायक है बता दें कि रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर में निकलने वाली ऐतिहासिक गेर के आयोजन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया हुआ है इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी गेर