11 दिन बाद राजा हत्याकांड में क्या मिला? उलझती जा रही गुत्थी
अमर उजाला
Tue, 3 June 2025
Image Credit : social media
इंदौर से शिलांग घूमने पहुंचे दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव 11 दिन बाद गहरी खाई में मिला, लेकिन पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं है
Image Credit : social media
राजा का शव करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में मिला, जो सड़ चुका था और उससे तेज बदबू आ रही थी
Image Credit : social media
बता दें कि राजा के शव के पास से उनका मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली है, सिर्फ एक स्मार्ट वॉच मिली है
Image Credit : social media
सोनम का पता करने के लिए सोहरा के उम्बलई में रियात अर्लियांग पार्किंग स्थल के नीचे की खाई वाले हिस्से में ड्रोन उड़ाकर और खोजी दलों ने पहाड़ से नीचे उतर कर भी देखा
Image Credit : social media
यह आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद राजा को खाई से नीचे फेंक दिया गया होगा और सोनम को बदमाश अपहरण कर दूसरी जगह ले गए होंगे
Image Credit : social media
राजा का शव मिलने के बाद सोनम के लिए चिंताएं और भी बढ़ गई हैं, साथ ही साथ ये हत्या की गुत्थी और उलझती जा रही है
Image Credit : social media
किडनी से जुड़ी बीमारियों के लिए ये योगासन हैं फायदेमंद