राज और सोनम का खुला नया 'राज', एक दूसरे को देख बताई नई थ्योरी इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है हवालात में राज और सोनम की जिंदगी बदल चुकी है। एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले राज और सोनम के बीच अब तू-तू मैं-मैं की नौबत आ गई है राजा मर्डर केस के मास्टर माइंड को लेकर राज व सोनम के बीच ब्लैम गेम शुरू हो गया है सोनम की हां में हां मिलाने वाला राज कुशवाहा पुलिस के सामने अब खुद को बचाने के लिए हत्या का साजिशकर्ता होने के आरोप से इंकार कर रहा है राज ने पुलिस को बयान दिया है कि सारी साजिश सोनम ने रची थी, जबकि सोनम कह रही है कि राज ने ही तीनों आरोपियों को हत्या के लिए तैयार किया था सोनम का कहना है कि राज ने ही उन्हें सिम, टिकट और पैसे दिए थे, यहां तक की इंदौर में छिपाने और गाजीपुर भेजने के इंतजाम भी राज ने ही किया था लेकिन सबूतों के आधार पर बात करें तो सोनम ही मास्टर माइंड मानी जाएगी, क्योंकि हनीमून के बहाने वही राजा को शिलांग तक ले गई थी राजा रघुवंशी हत्याकांड