राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी शुरू से अब तक, राज के दो रूप आए सामने
अमर उजाला
Sat, 21 June 2025
Image Credit : social media
राजा रघुवंशी हत्याकांड में परत-दर-परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी हत्या की जांच हर एंगल से की जा रही है
Image Credit : social media
बता दें कि राजा हत्याकांड के आरोपियों में शामिल पत्नी सोनम और प्रेमी राज समेत पांच आरोपी शिलांग पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस की टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं
Image Credit : social media
हाल ही में राजा रघुवंशी हत्याकांड का एक नया वीडियो सामने आया था, जिसमें वारदात से पहले एक पर्यटक के कैमरे में राजा-सोनम के साथ तीनों आरोपी भी कैद हो गए थे
Image Credit : social media
शिलांग पुलिस की जांच के दौरान ये भी सामने आया कि सोनम दो मोबाइल फोन चलाती थी, जिसमें वह संजय वर्मा नामक युवक से भी कई बार बातें किया करती थी
Image Credit : social media
शिलांग पुलिस ने सोनम से पूछताछ में ही पता लगाया कि संजय वर्मा कोई ओर नहीं उसका कथित प्रेमी राज का ही मोबाइल नंबर है
Image Credit : social media
सोनम ने हवाला का कारोबार भी शुरू किया था, जिसमें राज पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहा था। इस कारोबार के चलते ही पांच माह पहले राज और सोनम करीब आए थे
Image Credit : social media
सोनम ने अपनी मां के नाम पर एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। मां के नाम का करंट अकाउंट भी बैंक में खोला गया था और सोनम उसे अकाउंट में पैसे का लेनदेन भी कर रही थी
Image Credit : social media
राजा रघुवंशी के परिजनों का आरोप है कि सोनम की मां को भी राजा हत्याकांड की योजना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को बचाने के खातिर इस बात को छुपाए रखा
Image Credit : social media
राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में इंदौर आए शिलांग पुलिस के अफसरों ने उस ड्राइवर को भी क्राइम ब्रांच थाने बुलाया, जो सोनम को इंदौर से गाजीपुर तक छोड़ने गया था