देश के सबसे बड़े केबल स्टे ब्रिज का लोकार्पण कल, MP के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज पर हुआ तैयार
अमर उजाला
Fri, 22 August 2025
Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर को एक नए फ्लाई ओवर की सौगात मिलने जा रही है
Image Credit : Amar ujala
करीब 1100 करोड़ की लागत से बना 7 किमी लंबा यह फ्लाई ओवर प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर और देश के सबसे बड़े केबल स्टे ब्रिज को शुक्रवार यानी आज से जनता के लिए खोल दिया जाएगा
Image Credit : Amar ujala
फ्लाईओवर प्रारंभ होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और वह 40 मिनट का सफर को दस मिनट में तय कर सकेंगे
Image Credit : Amar ujala
फ्लाईओवर की घोषणा से लेकर उसके लोकार्पण तक छह साल का लंबा समय लगा है। इसके निर्माण के दौरान कानूनी अड़चनें, भ्रष्टाचार के आरोप और राजनीतिक श्रेय की होड़ जैसी कई समस्याएं भी सामने आईं
Image Credit : Amar ujala
यह फ्लाई ओवर न केवल जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करेगा, बल्कि जबलपुर के महानगरीय स्वरूप के लिए मील का पत्थर साबित होगा
Image Credit : Amar ujala
इस फ्लाई ओवर के नीचे पर्यावरण संरक्षण के लिए लगभग 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है, साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे ही बास्केटबल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क बनाए गए हैं
Image Credit : Amar ujala
इस फ्लाईओवर का उद्घाटन आगामी 23 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे
Image Credit : Ani
यहां मिली रहस्यमयी तरीके से ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी, जानें क्या था पूरा मामला