मध्य प्रदेश: नागपंचमी पर पांच लाख भक्त पहुंचे पचमढ़ी के नागद्वारी

अमर उजाला

Tue, 29 July 2025

Image Credit : Amar ujala
नर्मदापुरम जिले की पर्वतीय नगरी पचमढ़ी में स्थित पद्मशेष नागदेवता में उनका वास माना जाता है, जहां दर्शन की अनुमति केवल नागपंचमी के पर्व पर 10 दिनों के लिए दी जाती है
Image Credit : Amar ujala
इस बार 19 जुलाई को नागदेवता मंदिर के पट खोले गए और इसी के साथ शुरू हुई नागद्वारी यात्रा। जिसमें अब तक करीब 5 लाख श्रद्धालु सात पहाड़ों की कठिन चढ़ाई पार कर नागद्वारी गुफा तक पहुंच चुके हैं
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि आज नागपंचमी के दिन संध्या आरती के साथ यह दस दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी होगी। जिसके बाद मंदिर के पट एक साल के लिए फिर बंद कर दिए जाएंगे
Image Credit : Amar ujala
भक्तों की मान्यता है कि पद्मशेष भगवान मन्नतों के देवता हैं। यही कारण है कि सात पहाड़ों को पार कर करीब 20 किमी की कठिन यात्रा कर श्रद्धालु नागद्वार गुफा तक पहुंचते हैं
Image Credit : Amar ujala
नागद्वारी को लेकर कई कहानियां भी प्रचलित हैं। कुछ लोग इस गुफा को पाताल लोक का प्रवेश द्वार मानते हैं तो कुछ इसे भगवान शंकर के गले में विराजित नाग देवता का घर कहते हैं
Image Credit : Amar ujala
कहा जाता है कि भगवान महादेव ने भस्मासुर से बचने के लिए अपने गले के नाग को यहां छोड़ा था, इसके बाद से यह स्थान पद्मशेष नागदेवता का निवास बन गया
Image Credit : Amar ujala
नागद्वार जाने का रास्ता पहाड़ी चट्टानों से होकर गुजरता है, ऐसे में भक्तों को यह यात्रा पैदल ही पूरी करनी होती है। इसे मध्य प्रदेश की अमरनाथ यात्रा भी कहा जाता है
Image Credit : Amar ujala

सुबह 10 मिनट करें ये योगासन, कब्ज छू मंतर हो जाएगा

Freepik.com
Read Now