मध्यप्रदेश: रामराजा सरकार मंदिर के भक्तों ने जमकर दिया दान

अमर उजाला

Thu, 15 May 2025

Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है
Image Credit : Amar ujala
यह मंदिर अपने अनोखे रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जाना जाता है, जिसमे भगवान को दिन में चार बार सशस्त्र सलामी देना भी शामिल है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा के श्री रामराजा सरकार मंदिर में विभिन्न स्रोतों से आने वाली आय में पिछले वर्ष की तिमाही में जो वृद्धि हुई थी उसमें इस वर्ष की तिमाही में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
Image Credit : Amar ujala
राम के भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है
Image Credit : Amar ujala
पिछले तीन महीनों यानी एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक लगभग दो करोड़ रुपए की आय भगवान रामराजा मंदिर को हुई है, सरकार के भक्तों ने प्रभु श्री राम जी को जमकर दान दिया है
Image Credit : Amar ujala
इसमें दान पेटी से करीब 70 लाख, महप्रसाद से भी 70 लाख और वीआईपी दर्शनों से 35 लाख की आय मंदिर प्रबंधन को हुई है, इसके अलावा राजभोग, बालभोग, व्यारी के साथ साथ अन्य साधनों से भी लाखों रुपयों की आय मंदिर को हुई है
Image Credit : Amar ujala

बांसवाड़ा: माही डैम की लहरों पर अटखेलियां करते राजहंसों का खूबसूरत नजारा

Amar ujala
Read Now