पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सात दिन में मिले आठ हीरे

अमर उजाला

Sat, 20 September 2025

Image Credit : Amar ujala
पन्ना जिले में एक बार फिर हीरे की चमक ने एक मजदूर महिला की किस्मत बदल दी 
Image Credit : Amar ujala

बड़गड़ी गांव की निवासी रचना गोलदार को हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर लगाई गई खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में एक हफ्ते के भीतर 8 हीरे मिले हैं

 
 
 
Image Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन 8 हीरों में से 6 नग जेम्स क्वालिटी के हैं, जिनका कुल वजन 2.53 कैरेट है। इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इसके अलावा, दो हीरे ऑफ-कलर के हैं
Video Credit : Amar ujala
रचना की लगन और कड़ी मेहनत का फल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है
Image Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा
Video Credit : Amar ujala
रचना ने कहा कि हीरे मिलने की बहुत खुशी है। आगे भी हीरे की तलाश जारी रखेंगी। अभी हीरे की नीलामी में जो कीमत मिलेगी उससे घर के हालात सुधरेंगे
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि हीरा मिलने के बाद नीलामी की प्रक्रिया होती है, जहां हीरे की सही कीमत तय होती है 
Image Credit : Amar ujala
इसके बाद सरकार नीलामी की अंतिम कीमत से 12 प्रतिशत काट कर बाकी की राशि हीरा खोजने वाले को दे देती है
 
Image Credit : Amar ujala

पन्ना की खदान से निकला 150 कैरेट का अब तक का सबसे बड़ा हीरा

Amar ujala
Read Now