पन्ना की खदान से निकला 150 कैरेट का अब तक का सबसे बड़ा हीरा
अमर उजाला
Sat, 20 September 2025
Image Credit : Amar ujala
रत्नगर्भा पन्ना की धरती कृष्णा कल्याणपुर की उथली खदान से 150 कैरेट का हीरा मिलने की सनसनीखेज जानकारी सामने आई है
Image Credit : Amar ujala
विशेषज्ञों के अनुसार यदि यह हीरा जमा होता है तो यह पन्ना का अब तक का सबसे बड़ा हीरा होगा, जो प्रदेश और देश दोनों के लिए गौरव की बात होगी
Image Credit : Amar ujala
जानकारी के अनुसार जयबहादुर सिंह ने 13 फरवरी 2025 को हीरा कार्यालय से पट्टा संख्या 0062, खसरा नं. 102/1 पर खदान पट्टे पर लेकर कार्य प्रारंभ किया था
Image Credit : Amar ujala
सात माह की कड़ी मेहनत के बाद पांच सितंबर 2025 को खदान से करीब 150 कैरेट का हीरा निकले जाने की बात सामने आई
Image Credit : Amar ujala
जयबहादुर सिंह का आरोप है कि खदान में निकला हीरा दयाराम पटेल सहयोगी के पास रखा गया, लेकिन उसने मिलकर जमा कराने से इनकार कर दिया
Image Credit : Amar ujala
इस पर जयबहादुर ने पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पन्ना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ हीरे की फोटो और पट्टा संबंधी प्रमाण भी संलग्न किए गए हैं
Image Credit : Amar ujala
पन्ना की धरती का हीरा इतिहास पुराना है। स्थानीय लोग मानते हैं कि यह धरती कई बार रातों-रात रंक को राजा बनाने की क्षमता रखती है
Image Credit : Amar ujala
वहीं पन्ना की एक आदिवासी महिला विनीता गोंड को भी उथली खदान से तीन बेशकीमती हीरे मिले, जिनका वजन 7 सेंट, 1 कैरेट 48 सेंट और 20 सेंट है
Image Credit : Amar ujala
इन तीन हीरों में से एक जेम्स क्वालिटी का है, जो बेहद उच्च श्रेणी का माना जाता है, जबकि बाकी दो हीरे मटमैले किस्म के हैं। इन हीरों को अगली नीलामी में रखा जाएगा, जहां इनकी असली कीमत का पता चलेगा