भोपाल में बारिश की वजह से मचा हाहाकार, शहर की सड़कें बनी तालाब राजधानी भोपाल में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। शहर में 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर यनि 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है बारिश के चलते भोपाल की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में काफी पानी भर गया नवबहार सब्जी मंडी में पानी भरने से लोग सुबह सब्जी नहीं खरीद पाए भोपाल टॉकीज की सड़क पर पानी भरने से गाड़ियां चलने की जगह रेंगती हुई चल रही थीं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर बारिश का पानी भरने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी शीतल दास की बगिया पर रिमझिम बारिश में पर्यटकों ने बड़े तालाब को समुद्र की तरह एंजॉय किया बारिश के मौसम में शहर का बड़ा तालाब भी गुलजार नजर आया, मौसम का लुफ्त उठाने के लिए यहां सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं एक तरफ जहां बारिश लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरह लोग इसका आनंद भी ले रहे हैं भोपाल बारिश