सीहोर: रुद्राक्ष वितरण के दौरान कुबरेश्वर धाम में मची भगदड़

अमर उजाला

Tue, 5 August 2025

Image Credit : Amar ujala
सावन मास की पवित्र बेला में सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब आज हृदयविदारक हादसे में तब्दील हो गया
Image Credit : Amar ujala
भारी सुरक्षा बंदोबस्त और प्रशासनिक दावों के बावजूद रुद्राक्ष वितरण के दौरान अफरातफरी मच गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए
Image Credit : Amar ujala
हादसा उस समय हुआ जब अचानक रुद्राक्ष वितरण को बीच में ही रोक दिया गया, जिससे बेकाबू भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई
Image Credit : Amar ujala
कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिनमें 4 डीएसपी, 7 थाना प्रभारी (टीआई) और 30 सब-इंस्पेक्टर शामिल थे 
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि छह अगस्त को निकली जाने वाली कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु सीहोर पहुंचे हैं
Image Credit : Amar ujala
कुबरेश्वर धाम में घटी भगदड़ की यह घटना न सिर्फ प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि धार्मिक आयोजनों की योजना और प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है
Image Credit : Amar ujala
इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। लोग आयोजन समिति और प्रशासन पर जमकर सवाल उठा रहे हैं
Image Credit : Amar ujala
आस्था के इस आयोजन में मची अफरातफरी ने यह साफ कर दिया है कि श्रद्धा की भीड़ को केवल पुलिस तैनात कर नियंत्रित नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए चाहिए ठोस रणनीति, समयबद्ध क्रियान्वयन और संवेदनशीलता
Image Credit : Amar ujala

सीहोर: पातालेश्वर महादेव मंदिर में 30 फीट खुदाई के बाद भी नहीं मिला शिवलिंग का अंत

Amar ujala
Read Now