सीहोर: पातालेश्वर महादेव मंदिर में 30 फीट खुदाई के बाद भी नहीं मिला शिवलिंग का अंत
अमर उजाला
Mon, 4 August 2025
Image Credit : Amar ujala
सीहोर जिले के सातदेव में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग अपने आप में एक रहस्य है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि मंदिर में 30 फीट खुदाई के बाद भी शिवलिंग का अंत नहीं मिला है
Image Credit : Amar ujala
श्रावण मास में यहां पार्थिव शिवलिंग अभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन होता है
Image Credit : Amar ujala
भैरूंदा से लगभग 14 किलोमीटर दूर मां नर्मदा के उत्तर तट पर स्थित यह पातालेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक स्थल है। इसका उल्लेख शिवपुराण और नर्मदा पुराण में भी मिलता है
Image Credit : Amar ujala
बीते 22 वर्षों से श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 11 जुलाई से शुरू हुआ और 9 अगस्त तक चलेगा
Image Credit : Amar ujala
पातालेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग अपने आप में एक रहस्य है। स्थानीय जनों के अनुसार अब तक की गई 25 से 30 फीट खुदाई के बावजूद सिर्फ शिवलिंग ही दिखाई देता है
Image Credit : Amar ujala
इतिहास में भी यह स्थान महत्वपूर्ण रहा है। रानी कमलापति के साम्राज्य के अधीन गोंड राजाओं ने सप्त ऋषियों के नाम पर इस स्थान को सातदेव नाम दिया था
Image Credit : Amar ujala
पातालेश्वर महादेव धाम रहस्य, प्राचीनता और सेवा के संगम के रूप में श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान रखता है
Image Credit : Amar ujala
बालू से बना गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग, त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने की थी स्थापना