मध्य प्रदेश: शिवपुरी में हर तरफ निकल रहे मगरमच्छों से लोगों में छाई दहशत

अमर उजाला

Thu, 24 July 2025

Image Credit : freepik
शिवपुरी जिले में इन दिनों शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मगरमच्छ देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है
Image Credit : freepik
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी की सांख्यसागर झील में दो हजार से ज्यादा मगरमच्छ हो चुके हैं, जो इससे जुड़े नालों के जरिए अक्सर शहर की कॉलोनियों तक पहुंच जाते हैं
Image Credit : freepik
बीते दो दिनों में शहर और गांव, दोनों ही स्थानों पर मगरमच्छ निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं
Image Credit : Amar ujala
शिवपुरी जिले के बरखेड़ी गांव में देर रात लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी
Image Credit : Amar ujala
लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और वन विभाग को अब मगरमच्छों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे
Image Credit : Amar ujala
पूर्व में भी शहर की कई कॉलोनियों में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं, लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से लोग खासे परेशान हैं। नालों के किनारे बसे लोगों में डर का माहौल है
Image Credit : Amar ujala

जानें राजस्थान के 251 किलो पारे से बने पारदेश्वर महादेव की विशेषता

Amar ujala
Read Now