Ujjain Mahakal Holi: महाकाल के आंगन में कब जलेगी सबसे पहले होली? इस दिन रंग खेलेंगे महाकाल होलिका दहन के लिए मुहूर्त कुछ भी हो लेकिन देश की सबसे पहली होली महाकाल के आंगन में ही जलती है, इसके बाद बाबा महाकाल अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं होली के दिन महाकाल बाबा के दरबार की छटा निराली रहती है जिसमें भक्त अपने आराध्य को रंग और गुलाल अर्पित करते हैं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली पर देशभर से भक्त महाकाल पहुंचते हैं, यह नजारा देखने में बहुत अद्भुत होता है होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा होती है, ऐसे में 13 मार्च को प्रदोषकाल में बाबा महाकाल के दरबार में होलिका दहन होगा महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं महेश शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल के साथ हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर समिति पुजारियों को प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल उपलब्ध कराएगी मान्यता है कि महाकाल के दरबार में रंग खेलने से जीवन में भी रंगों का संचार होता है, साथ ही सारे दुख, दर्द, दरिद्रता दूर होती है कब रंग खेलेंगे महाकाल