भगवान शिव ने स्वयं की थी, महाकालेश्वर स्वयंभू ज्योतिर्लिंग की स्थापना श्रावण मास के पावन अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को पहुंच रहे हैं इस ज्योतिर्लिंग को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं और पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं, जो इसे अन्य ज्योतिर्लिंगों से विशेष बनाती हैं महाकाल मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि यह ज्योतिर्लिंग स्वयंभू और दक्षिणमुखी है, जिसकी स्थापना भगवान शिव ने स्वयं की थी महाकालेश्वर मंदिर ना केवल 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख स्थान रखता है, बल्कि शिवभक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र भी है श्रावण मास में यहां भस्म आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, जिन्हें देखने हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं महाकालेश्वर स्वयंभू ज्योतिर्लिंग स्थापना से जुड़ी दो प्रमुख पौराणिक कथाएं भी हैं जिससे यह पता चलता है कि इसकी स्थापना भगवान शिव ने स्वयं की थी महाकालेश्वर स्वयंभू ज्योतिर्लिंग