उज्जैन: बाबा महाकाल की दूसरी सवारी में हुए भक्तों को चंद्रमोलेश्वर स्वरूप के दर्शन

अमर उजाला

Tue, 4 November 2025

Image Credit : Amar Ujala
श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान जी की कार्तिक माह की दूसरी सवारी 3 नवंबर सोमवार को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली गई
Image Credit : Amar Ujala
मंदिर के सभा मंडप में शाम 4 बजे पूजन के बाद पालकी में विराजमान होकर भगवान महाकाल चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले थे
Image Credit : Amar Ujala
श्री चंद्रमोलेश्वर भगवान की सवारी में श्री महाकालेश्वर बैंड, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी शामिल हुए थे
Image Credit : Amar Ujala
जब भी उज्जैन के राजा महाकाल भ्रमण पर निकलते हैं तो बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है
Image Credit : Amar Ujala
बता दें कि कार्तिक महीने के 27 अक्टूबर से शुरू हो रही ये सवारी 10 नवंबर और 17 नवंबर को भी धूमधाम से निकाली जाएगी
Image Credit : Amar ujala
महाकाल मंदिर में मराठा परंपरा का विशेष तौर पर प्रभाव है। महाराष्ट्रीय परंपरा में शुक्ल पक्ष से माह का शुभारंभ माना जाता है
Image Credit : Amar ujala
इसी वजह से कार्तिक-अगहन मास में प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है
Image Credit : Amar Ujala

रात में सोने से पहले करें इन योगासनों का अभ्यास

istock
Read Now