उज्जैन: वर्ष में सिर्फ नागपंचमी के दिन ही खुलते हैं, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट
अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
Image Credit : Amar ujala
उज्जैन में महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 12 बजे खोल दिए गए थे
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि भगवान के दर्शन का यह सिलसिला अगले 24 घंटे यानी मंगलवार रात 12 बजे तक चलता रहेगा
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
श्री महाकाल मंदिर के गर्भगृह के ऊपर ओंकारेश्वर मंदिर और उसके भी शीर्ष पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का मंदिर प्रतिष्ठापित है। जिसके पट वर्ष में एक बार 24 घंटे सिर्फ नागपंचमी के दिन खुलते हैं
Video Credit : Amar ujala
हर साल नागपंचमी के अवसर पर 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं
Image Credit : amar ujala
श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में श्री नागचन्द्रेश्वर स्वयं अपने सात फनों से सुशोभित हो रहे हैं, साथ में शिव-पार्वती के दोनों वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित हैं
Image Credit : Amar ujala
इस प्रतिमा के दर्शन के बाद अंदर प्रवेश करने पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की मुख्य प्रतिमा (शिवलिंग) के दर्शन होते हैं
Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश: नागपंचमी पर पांच लाख भक्त पहुंचे पचमढ़ी के नागद्वारी