उज्जैन: धूमधाम से निकली उमा माता की सवारी, दर्शन हेतु उमड़े श्रद्धालु बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में जब माता उमा की सवारी शाही ठाठ-बाट के साथ निकली तो माहौल जयकारों से गूंज उठा जैसे ही पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी अर्पित की माता उमा की सवारी जब शाही ठाठ-बाट के साथ निकली तो माहौल जयकारों से गूंज उठा उमा माता की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर कई जगहों पर होती हुई क्षिप्रा तट पर पहुंची, यहां जवारे एवं संजा विसर्जन तथा पूजन सम्पन्न हुआ इसके उपरांत सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार एवं महाकाल रोड होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और सम्पन्न हुई सवारी मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पालकी में विराजित माता का भव्य स्वागत किया पालकी में श्री उमा माता की रजत की प्रतिमा व डोल रथ पर गरुड़ पर माताजी (पीतल की प्रतिमा) तथा भगवान श्री महेश विराजित होकर निकले उमा माता की सवारी के साथ घुड़सवार, पुलिस बल तथा मंदिर के पुजारी-पुरोहित एवं श्रद्धालु भी शामिल थे उमा माता की सवारी