मध्य प्रदेश बोर्ड: मैहर की प्रियल द्विवेदी बनी 12वीं की स्टेट टॉपर
अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
Image Credit : Amar ujala
एमपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए, जिसमें मैहर की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है
Image Credit : Amar ujala
मैहर की बेटी प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 452 अंक लाकर मैहर सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है
Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश 12वीं टॉपर प्रियम द्विवेदी ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि प्रियल द्विवेदी के पिता पुण्डरीकाक्ष द्विवेदी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां अर्चना द्विवेदी गृहिणी हैं
Image Credit : Amar ujala
शासकीय कन्या विद्यालय अमरपाटन की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है
Image Credit : Amar ujala
शासकीय कन्या विद्यालय अमरपाटन के प्राचार्य फूलचंद साकेत ने बताया कि जब मंगलवार की सुबह 10:00 बजे परीक्षा परिणाम आया तो यह देखकर पूरे विद्यालय की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, खुद मुख्यमंत्री ने भी प्रियल को बधाई दी है