इंदौर में मेट्रो चलने को तैयार, एक बार में 980 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर मध्यप्रदेश की राजधानी इंदौर भी अब मेट्रों सिटी लिस्ट में शामिल होने जा रही है, इसमें एक स्टेशन से दूसरे तक पहुंचने में 2-3 मिनट लगेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंदौर मेट्रो ट्रेन का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे बता दें कि मेट्रो में एक बार में 980 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे, इसके हर कोच की लंबाई जोड़ने पर एक ट्रेन 67 मीटर लंबी होगी मेट्रो अभी छह किलोमीटर के हिस्से में ही चलेगी। लेकिन सालभर बाद गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक (17 किलोमीटर) मेट्रो का संचालन होगा उद्घाटन के बाद पहले सप्ताह तक यात्री मेट्रो में मुफ्त में सफर कर सकेंगे मेट्रों ट्रेन की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी, जिससे आवाजाही बेहद तेज और सुविधाजनक हो जाएगी इंदौर मेट्रो