MP LS Chunav: 13 को 8 सीटों पर मतदान, यह हैं प्रत्याशी
अमर उजाला
Sat, 11 May 2024
Image Credit : ANI
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण यानी 13 मई को मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होना है
Image Credit : ANI
इसी के साथ मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नतीजे चार जून को घोषित होंगे
Image Credit : ani
13 मई को चुनाव के चौथे चरण में मप्र की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा सीट पर मतदान होगा
Image Credit : ANI
देवास सीट पर भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी का कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय से मुकाबला है
Image Credit : ANI
उज्जैन लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया की कांग्रेस के महेश परमार से सीधी टक्कर है
Image Credit : ani
मंदसौर में भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता और कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं
Image Credit : ANI
रतलाम में भाजपा की महिला प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया के सामने चुनौती पेश कर रही हैं
Image Credit : ANI
धार में भाजपा की सावित्री ठाकुर कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल के सामने चुनावी मैदान में हैं
Image Credit : ani
इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी चुनावी मैदान में हैं, यहां कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है, इसके बाद से कांग्रेस नोटा के लिए प्रचार कर रही है
Image Credit : ANI
खरगोन लोकसभा सीट पर भाजपा के गजेंद्र सिंह कांग्रेस के पोरलाल खरते के बीच टक्कर है।
Image Credit : ANI
खंडवा सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल का मुकाबला कांग्रेस के नरेंद्र पटले से है
Image Credit : ANI
13 मई को इन सभी नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगा, चार को पता चलेगा कि किसे जनता ने सांसद चुना है
Image Credit : ANI
सलमान खान के घर फायरिंग, क्या है राजस्थान कनेक्शन?