भोपाल में हुआ 521 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन

अमर उजाला

Fri, 4 April 2025

Image Credit : Amar ujala
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर जय मां भवानी सेवा समिति भोपाल द्वारा 9वें वर्ष लगातार 521 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरा शहर देवी शक्ति की भक्ति में डूबा नजर आया
Image Credit : amar ujala
जयकारों की गूंज, भक्ति संगीत की धुन, और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया था
Image Credit : Amar ujala
यात्रा में शक्ति स्वरूप देवी का रूप धारण कर कन्याएं रथ पर सवार थीं, जिनके ऊपर मार्गभर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया
Image Credit : Amar ujala
श्रद्धालुओं ने इन देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया
Image Credit : Amar ujala
भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त इस भव्य चुनरी यात्रा में झूमते नजर आए


 
Image Credit : Amar ujala
भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत यह विशाल चुनरी यात्रा श्याम नगर विट्ठल मार्केट राजीव गांधी चौराहा, हबीबगंज थाना, इंदिरा मार्केट आदि मार्गो से होते हुए श्री मां कालका बिजासन देवी दरबार पहुंची
Image Credit : Amar ujala
यहां मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना कर विशाल चुनरी अर्पित की गई और प्रदेश की समृद्धि व सुख-शांति की प्रार्थना की गई
Image Credit : Amar ujala

एक साथ जली 18 चिताएं, खौफनाक था मंजर

अमर उजाला
Read Now