मध्य प्रदेश: पिंडी स्वरूप में सतपुड़ा की गोद में विराजमान हैं बड़ी बिजासन माता

अमर उजाला

Wed, 24 September 2025

Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर बड़वानी जिले के सेंधवा से 16 किमी दूर सतपुड़ा की गोद में स्थित बड़ी बिजासन माता मंदिर श्रद्धा का बड़ा केंद्र है
Image Credit : Amar ujala
बड़ी बिजासन माता का मंदिर 300 साल भी अधिक प्राचीन है, बता दें कि मां बड़ी बिजासन महाराष्ट्र, गुजरात के साथ ही एमपी के परिवारों की कुलदेवी भी हैं


 
Image Credit : Amar ujala
माता का यह मंदिर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि महाराष्ट्र और गुजरात के भक्तों के लिए भी आस्था का प्रमुख स्थान है। श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचते हैं
Image Credit : Amar ujala
परंपरा के अनुसार, मन्नत पूरी होने पर भक्त माता को चुनरी और श्रृंगार का सामान अर्पित करते हैं
Image Credit : Amar ujala
सतपुड़ा की तलहटी में स्थित बड़ी बिजासन माता मंदिर में देवी पिंडी स्वरूप में विराजमान हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता का यह स्वरूप स्वयंभू है
Image Credit : Amar ujala
नवरात्रि के दिनों में यह मंदिर भक्तों के उत्साह और भक्ति से सराबोर हो जाता है। चुनरी यात्रा और ज्योति ले जाने की परंपरा इस मंदिर की विशेषता है
Image Credit : Amar ujala

राजस्थान: सत्ता का सुख देती है बांसवाड़ा की सिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी

Amar ujala
Read Now