अमर उजाला
Fri, 8 September 2023
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है.
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी उदयनिधि के बयान से काफी नाराज हैं.
हाल ही में उन्होंने बयान पर नाराजगी जताते हुए उदयनिधि को कोरोना और डेंगू की औलाद बताया है.
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया कह रहा है, उसके माता-पिता से पूछा जाए कि क्या वह सनातनी नहीं हैं, उनके दादा परदादा सनातनी नहीं हैं.
उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा भी लगातार हमलावर है. सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेता नाराजगी जता चुके हैं.
लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी