बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी का समय बदला मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के समय में परिवर्तन किया गया है. सफारी का समय 31 जनवरी तक 15 मिनट घटाया और बढ़ाया गया है. सुबह की सफारी अब 15 मिनट की देरी से शुरू होगी और शाम को 15 मिनट देर तक चलेगी. बांधवगढ़ में सुबह की सफारी 6:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी. शाम की सफारी दोपहर तीन बजे से 5:45 तक चलेगी. नाइट सफारी शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगी. कोर जोन में सफारी सूर्योदय से सूर्यास्त तक होती है, इसीलिए समय आगे पीछे होता रहता है. मध्यप्रदेश