श्रावण भादौ मास में निकलेंगी बाबा महाकाल की ये छह सवारियां

अमर उजाला

Fri, 11 July 2025

Image Credit : Amar ujala

श्री मनमहेश

भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रथम सवारी श्री मनमहेश है जो 14 जुलाई को पालकी में निकाली जाएगी। भक्तों के मन को मोह ले वह स्वरूप श्री मनमहेश का होता है। इनके दर्शन करने से भक्तों के मन को शीतलता प्राप्त होती है
Image Credit : Amar ujala

श्री चंद्रमोलेश्वर

भगवान श्री महाकालेश्वर की द्वितीय सवारी श्री चंद्रमोलेश्वर की है जो 21 जुलाई को पालकी में निकाली जाएगी। शिव के मस्तक पर जो चंद्रमा विराजमान है। वह स्वरूप चंद्रमोलेश्वर कहलाता है। इस स्वरूप के दर्शन करने से चंद्र संबंधित दोष का निवारण होता है
Image Credit : Amar ujala

शिव तांडव

भगवान श्री महाकालेश्वर की तृतीय सवारी शिव तांडव है जो 28 जुलाई को गरुड़ रथ पर निकाली जाएगी। यह बाबा महाकाल का मस्ताना स्वरूप है जिसके दर्शन करने मात्र से जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं
Image Credit : Amar ujala

श्री उमा महेश

भगवान श्री महाकालेश्वर की चतुर्थ सवारी 4 अगस्त नंदी रथ पर श्री उमा महेश की निकाली जाएगी। यह बाबा महाकाल और मां पार्वती का एक ऐसा स्वरूप है जिनके दर्शन करने से पति-पत्नी के जीवन में श्रद्धा और विश्वास बढ़ता है
Image Credit : Amar ujala

श्री होलकर स्टेट

भगवान श्री महाकालेश्वर की पंचम सवारी श्री होलकर स्टेट 11 अगस्त को रथ पर निकाली जाएगी। यह बाबा महाकाल का ऐसा स्वरूप है जिसमें बाबा महाकाल अपने भक्तों को भक्त के रूप में ही दर्शन देते हैं
Image Credit : Amar ujala

श्री सप्तधान मुखारविंद

भगवान श्री महाकालेश्वर की छटी सवारी श्री सप्तधान मुखारविंद है जो 18 अगस्त को रथ पर निकाली जाएगी। श्री सप्तधान मुखारविंद के रूप में भगवान विराजित होंगे 
Image Credit : Amar ujala

सावन के पहले दिन डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Amar ujala
Read Now