बाइक का अंतिम संस्कार, श्मशान घाट में जली अनोखी 'चिता' मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अजीब घटना सामाने आई है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है घटना जिले के इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग स्थित श्मशान घाट की है यहां, चिता जलाने वाली जगह पर अज्ञात लोगों ने एक बाइक का अंतिम संस्कार कर दिया ऐसा करने वालों ने बाइक को खड़ा कर कंडे और लकड़ी की चिता बनाई, इसके बाद उसमें आग लगा दी इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग खूब चर्चा हो रही है हालांकि, घटना को लेकर अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है इछावर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी इछावर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी