माधव नेशनल पार्क: MP का 7वां टाइगर रिजर्व शिवपुरी जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क मध्यप्रदेश का 7वां टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है. वन विभाग की टीम ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. जल्द ही माधव नेशनल पार्क में दो मादा और एक नर बाघ को छोड़ा जाएगा. बाघों को छोड़ने की डेडलाइन 15 जनवरी तय की गई है. माधव नेशनल पार्क की स्थापना 1956 में की गई थी, ये 354 वर्ग किमी के दायरे में फैला है. मध्यप्रदेश में फिलहाल छह नेशनल पार्क हैं मध्यप्रदेश को बाघों का घर कहा जाता है, प्रदेश में 500 से ज्यादा बाघ हैं. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से बाघों का दीदार करने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचते हैं. माधव नेशनल पार्क