अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क अब माधव टाइगर रिजर्व बन गया है, यह मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा
बता दें कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद पार्क का क्षेत्रफल 375 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 1651 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा, जिसमें 1275 वर्ग किलोमीटर का बफर जोन शामिल किया जाएगा
टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या 5 है, जिसमें 2 नर और 3 मादा शामिल हैं। बाघिन ने 2 शावकों को जन्म दिया है, जिनकी उम्र लगभग 8 से 9 माह है
पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 को माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी शिफ्ट किया गया, जिसकी उम्र करीब 25 माह है
बाघिन को पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ अनुश्रवण सदस्य एवं रेस्क्यू दल के साथ रवाना किया गया
इससे पहले पार्क में तीन टाइगर छोड़े गए थे, जिनके दो शावक भी हो चुके हैं
नए घोषित माधव टाइगर रिजर्व में आज 10 मार्च को 2 बाघ छोड़े गए हैं, इन 2 बाघों को छोड़ने पर टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या 7 हो गई है
गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित 'आईफा अवॉर्ड्स 2025' में सितारों ने बिखेरा अपना जलवा