मकर संक्रांति पर यहां लगाइए आस्था की डुबकी खंडवा में नर्मदा नदी के कई ऐतिहासिक घाट हैं, जिनमें ओंकारेश्वर भी शामिल है, यहां मकर संक्रांति के दिन हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं. महेश्वर का नर्मदा घाट काफी प्रसिद्ध है, यहां सालभर सैलानियों का मेला लगा रहता है, मकर संक्रांति पर यहां स्नान दान करने का धार्मिक महत्व है. होशंगाबाद जिले के सेठानी घाट काफी प्रसिद्ध है, मकर संक्रांति के अवसर पर यहां स्नान दान का विशेष महत्व है. जबलपुर के तिलवारा घाट में मकर संक्रांति के दिन मेले का आयोजन होता है, यहां बड़ी संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं. उज्जैन में शिप्रा नदी के पावन तट रामघाट का पौराणिक महत्व है, यहां मकर संक्रांति के मौके पर आप स्नान दान कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं. नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट में नर्मदा नदी सात धाराओं में बहती है, यहां मकर संक्रांति से बसंत पंचमी तक भव्य मेले का आयोजन होता है. नर्मदा नदी का अलौकिक रूप जबलपुर के भेड़ाघाट में नजर आता है, यहां मकर संक्रांति के साथ ही साल भर लोगों का हुजूम उमड़ता है. बुदनी के बांदराबांध घाट में नर्मदा नदी और तवा नदी का संगम होता है, यहां स्नान करने का विशेष महत्व है. मकर संक्रांति पर यहां मेले का आयोजन भी होता है. जबलपुर में नर्मदा नदी के कई प्रसिद्ध घाटों में से एक ग्वारीघाट में मकर संक्रांति के मौके पर आस्था की डुबकी लगाई जा सकती है. मकर संक्रांति