सावन में ऐसी रहेगी महाकाल की दर्शन व्यवस्था चार जुलाई से भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो रही है. इस बार पूरे 59 दिन का सावन होगा. अगर आप सावन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए महाकालेश्वर आ रहे हैं तो दर्शन व्यवस्था के बारे में जान लीजिए. सावन मास में राज्य या केंद्र शासन के प्रोटोकॉल से आने वाले वीवीआईपी को निर्माल्य गेट से सीधे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा. सावन मास में वीवीआईपी भक्तों को प्रोटोकॉल के जरिए निर्माल्य गेट से प्रवेश देकर अंदर दर्शन करने भेजा जाएगा. 250 रुपये की टिकट लेकर दर्शन करने वाले श्रद्धालु चार नंबर गेट से प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे. आम श्रद्धालु भस्मारती में बिना पंजीयन कराए भी चलित दर्शन व्यवस्था के तहत बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. महाकाल