सावन के पहले सोमवार करें प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन

अमर उजाला

Mon, 10 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

महाकाल मंदिर

धर्म नगरी उज्जैन में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। सावन में लाखों लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

ओंकारेश्वर मंदिर

खंडवा में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूरे सावन में कावड़ियों और शिव भक्तों की कतार लगी रहती है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

मतंगेश्वर मंदिर

खजुराहो में स्थित प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन माह में बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन और पूजन करने पहुंचते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

भोजपुर शिव मंदिर

भोजपुर का शिव मंदिर अपने विशाल रूप के चलते देशभर में प्रसिद्ध है, इसे एमपी का सोमनाथ भी कहा जाता है। सावन मास में यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

बांदकपुर शिव मंदिर

दमोह जिले के बांदकपुर में भगवान शिव जागेश्वर नाथ के रूप में विराजमान हैं। इस शिव मंदिर को 13वें ज्योतिर्लिंग की मान्यता भी प्राप्त है। सावन में यहां शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
Image Credit : सोशल मीडिया

यहां लीजिए सावन की रिमझिम फुहारों का मजा

सोशल मीडिया
Read Now