मध्यप्रदेश के चमत्कारी शिव मंदिरों के दर्शन मंदसौर में भगवान शिव पशुपतिनाथ के रूप में विराजमान हैं. यहां भगवान शिव का अष्टमुखी द्विव्य शिवलिंग स्थापित है. उज्जैन में स्थित अंगारेश्वर महादेव के पूजन से भक्तों को मंगल दोष और गृह बाधा से मुक्ति मिलती है. जबलपुर के कचनार सिटी में भगवान शिव की 76 फीट ऊंची प्रतिमा है, वहीं मंदिर में स्थित गुफा में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं. दमोह में स्थित मड़कोलेश्वर शिव मंदिर को काफी चमत्कारी माना जाता है, दावा किया जाता है कि इसका निर्माण एक रात में देवताओं ने किया था. सागर के राहतगढ़ में करीब 800 साल पुराना शिव मंदिर है, यहां एक ही पत्थर पर 108 शिवलिंग उकेरे गए हैं. सीहोर के बढियाखेड़ी में सहस्त्रलिंगम महादेव का मंदिर करीब 300 साल से अधिक पुराना माना जाता है. यहां एक ही शिवलिंग में एक हजार लिंग उकेरे गए हैं. मध्यप्रदेश