यहां लीजिए समर वेकेशन का आनंद अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मध्यप्रदेश की सैर कर सकते हैं. मध्यप्रदेश में हिल स्टेशन से लेकर ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां की सैर कर आप खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं. आइए आपको मध्यप्रदेश के कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं. पचमढ़ी मध्यप्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, प्राकृतिक सौंदर्य का धनी ये पर्यटन स्थल समर वेकेशन के लिए बेस्ट है. मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं, जहां की सैर कर आप समर वेकेशन को शानदार तरीके से एंजॉय कर सकते हैं. मांडू के खूबसूरत महल यदि अब तक नहीं देखे, तो इस बार समर वेकेशन में यहां की ट्रिप प्लान करें. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सालभर सैलानियों का तांता लगा रहता है, हाल ही में बने महाकाल लोक की भी आप सैर कर सकते हैं. छिंदवाड़ा जिले के तामिया में बसा पातालकोट धरती से करीब 3000 फीट नीचे बसी एक खूबसूरत घाटी है, मौका मिले तो यहां की ट्रिप प्लान करें. मध्यप्रदेश