जानिए मध्य प्रदेश से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल का राजनीतिक सफर

अमर उजाला

Thu, 3 July 2025

Image Credit : Amar ujala
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है
Image Credit : Amar ujala
हेमंत खंडेलवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 3 सितंबर 1964 को मथुरा में हुआ था
Image Credit : Amar ujala
बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत 2008 में हुई थी। पिता के निधन के बाद वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर लोकसभा पहुंचे थे
Image Credit : Amar ujala
इसके बाद खंडेलवाल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हेमंत वागद्रे को हराकर विधायक बने और 2018 तक बैतूल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया 
Image Credit : Amar ujala
2018 के विस चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया, लेकिन इस बार वे कांग्रेस के निलय डागा से चुनाव हार गए
Image Credit : Amar ujala
पांच साल बाद  2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर खंडेलवाल पर भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने निलय डागा को हराकर अपनी पारिवारिक सीट पर फिर से कब्जा कर लिया

 
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि हेमंत खंडेलवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों से बैतूल में कई विकास योजनाएं क्रियान्वित की गईं, जिनका आमजन को सीधा लाभ मिला है

 
Image Credit : Amar ujala

पीठ दर्द में चमत्कारी हैं ये पांच आसान योगासन

Freepik.com
Read Now